Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हारे प्रत्याशी ने पुलिस पर किया हमला, गाड़ियां तोड़ीं, कई पुलिसकर्मी घायल...

जानकारी के मुताबिक, चुनाव में हार के बाद विपक्षी प्रत्याशी लगातार विवाद कर रहा था।

CG News : हारे प्रत्याशी ने पुलिस पर किया हमला, गाड़ियां तोड़ीं, कई पुलिसकर्मी घायल...
X

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के लगरा गांव में चुनावी हिंसा की एक भयावह घटना सामने आई है। चुनाव में हार से बौखलाए एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस और मतदानकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी गईं।

CG News : बता दें कि घटना तब हुई जब हारे हुए प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की, लेकिन उसकी मांग खारिज कर दी गई। इसके बाद प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस और मतदान दल पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में पुलिस की 4 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, चुनाव में हार के बाद विपक्षी प्रत्याशी लगातार विवाद कर रहा था।

CG News : पुलिसकर्मियों और मतदानकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और हिंसा पर उतर आया। इस दौरान प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों और मतदानकर्मियों से उलझने की कोशिश की। इस घटना के बाद पुलिस ने 14 नामजद अभियुक्तों सहित 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire