Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नन्हे वीरों को मिलेगा बड़ा सम्मान, छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आज आवेदन का आख़िरी मौका

शासन द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि आज है।

CG News : नन्हे वीरों को मिलेगा बड़ा सम्मान, छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आज आवेदन का आख़िरी मौका
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार उन बच्चों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने जा रही है, जिन्होंने कम उम्र में अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की है। शासन द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि आज है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने किसी आपात या संकटपूर्ण स्थिति में बिना स्वार्थ के किसी की जान बचाई हो या बड़े नुकसान से किसी को सुरक्षित किया हो। साहस, शौर्य, सूझबूझ और मानवता का परिचय देने वाले बच्चों को इस सम्मान के लिए चुना जाएगा।

पात्रता और पुरस्कार-

आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। साहसिक घटना 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, वीरता मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

आज है अंतिम दिन-

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन आज यानी 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire