Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : ‘प्रेस’ लिखी इनोवा में शराब तस्करी का खेल, मध्यप्रदेश से ‘GOA’ ब्रांड की 15 पेटी जब्त

विभाग ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार भी जब्त कर ली है, वहीं फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

CG News : ‘प्रेस’ लिखी इनोवा में शराब तस्करी का खेल, मध्यप्रदेश से ‘GOA’ ब्रांड की 15 पेटी जब्त
X

CG News : अंबिकापुर। जिले में शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘प्रेस’ लिखी लग्जरी इनोवा कार का इस्तेमाल कर मध्यप्रदेश से अवैध रूप से ‘GOA’ ब्रांड की शराब लाई जा रही थी। आबकारी विभाग की कार्रवाई में 15 पेटी शराब जब्त की गई है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दरिमा नवानगर के ग्राम अडची में घेराबंदी कर संदिग्ध इनोवा को रोका। तलाशी के दौरान कार से मध्यप्रदेश निर्मित शराब की खेप बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पहले सरकारी शराब दुकान में कार्यरत था। नौकरी से हटाए जाने के बाद वह अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गया। विभाग ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार भी जब्त कर ली है, वहीं फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire