Breaking News
:

CG News : आबकारी विभाग के सामने झुकने लगे शराब तस्कर, छत्तीसगढ़ में 12 दिन में 2.25 करोड़ की शराब पकड़ाई...

CG News

दरअसल, निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आबकारी विभाग की टीम लगातार एक्शन ले रही है।

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान 1 से 12 फरवरी तक 2.25 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी गई है। आबकारी विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव और कवर्धा समेत कई जिलों में कार्रवाई की है। 34 हज़ार लीटर शराब दूसरे राज्यों से लाई गई थी।


CG News : दरअसल, निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आबकारी विभाग की टीम लगातार एक्शन ले रही है। आयुक्त आर संगीता ने अवैध शराब की बिक्री, परिवहन पर रोक लगाने के लिए सभी संभाग और जिलों के अधिकारियों को चेकिंग प्वाइंट लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


CG News : बिलासपुर में 1 करोड़ से अधिक की अंग्रेजी शराब पकड़ाई-
10 फरवरी को बिलासपुर में निकाय चुनाव के बीच एक करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। कंटेनर के अंदर से एक हजार पेटी शराब बरामद किया गया है। इस शराब को गोवा से भूटान के लिए फर्जी परमिट पर भेजा जा रहा था। ड्राइवर शिव कुमार सैना और डिलीवरी मैन रवि शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। कंटेनर से 1000 पेटी विदेशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग, स्टेट और डिविजनल टीम ने एक्शन लिया।


CG News : कबीरधाम में 25 लाख की शराब जब्त- ​
कबीरधाम के आबकारी विभाग ने ​​​​बुधवार को चिल्फी घाटी के पास से अवैध शराब जब्त की। यह शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी। आरोपी राजवीर सिंह जो कि शिवपुरी (म.प्र.) का रहने वाला है। उसकी गाड़ी से नॉन ड्यूटी पेड (जिस पर गवर्नमेंट की ओर से टैक्स नहीं लगी हो) 330 पेटी देशी शराब और ड्यूटी पेड 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। आबकारी विभाग ने देशी और विदेशी मिलाकर कुल 4770 लीटर अवैध शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।


CG News : राजनांदगांव में 200 पेटी नॉन ड्यूटी पेड शराब बरामद-
राजनांदगांव में 11 फरवरी को चिचोला के आठरा से भकुर्रा मार्ग पर आबकारी विभाग ने जितेन्द्र कुमार भूआर्य के पास से महाराष्ट्र में बनी 288 नग देशी शराब और नॉन ड्यूटी पेड 200 पेटी गोवा शराब बरामद किया। जिसकी कीमत 11 लाख 55 हजार रुपए है। वहीं, आरोपी के पास बाइक भी बरामद की गई है।


CG News : दुर्ग में 3 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त-
दुर्ग जिले के नगपुरा गांव के एक फार्म हाउस से मध्य प्रदेश की 25 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी। जिसकी कीमत 1.68 लाख रुपए से अधिक है। वहीं, 7 फरवरी को साईं नगर के रहने वाले पुरेश्वर खरे के पास से 31 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की गई। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है। वहीं, आरोपी के पास से एक कार जब्त की है। जिसकी कीमती लगभग 5 लाख रुपए है । दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।


CG News : रायपुर-बलौदाबाजार में भी एक्शन-
रायपुर के आबकारी दल ने 1 फरवरी को मंदिर हसौद क्षेत्र में प्रदीप मार्कण्डे के पास से 1170 लीटर एमपी की शराब बरामद किया था। जिसकी कीमत 8 लाख 45 हजार रुपए है। वहीं, बलौदाबाजार जिले के सिमगा में ताज ढाबा के पास 7 फरवरी को एक ट्रक से 776 पेटी मध्यप्रदेश की विदेशी शराब पकड़ी गई थी। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है।


CG News : बेमेतरा में 780 पेटी शराब बरामद-
बेमेतरा में 7 फरवरी को आबकारी ने एक कंटेनर से 780 पेटी विदेशी शराब जब्त किया था। यह शराब मध्यप्रदेश में बनी थी और नॉन ड्यूटी पेड शराब को खपाने के लिए लाया गया था। जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक है। मामले में 2 आरोपी ईशाक शाह और फैजान हुसैन निवासी एमपी को गिरफ्तार किया है।


CG News : आबकारी विभाग के अधिकारी रामकृष्ण मिश्रा का कहना है कि, पिछले 12 दिन में निकाय चुनाव के दौरान यह कार्रवाई की गई है। सवा 2 करोड़ रुपए कीमत की लगभग 34000 लीटर शराब पकड़ी गई है। वहीं, डेढ़ करोड़ रुपए के 10 वाहन जब्त किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us