Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
CG News : होली के रंग में शराब का खेल, ढाबा संचालक गिरफ्तार, लाखों की अवैध शराब जब्त...
- Rohit banchhor
- 15 Mar, 2025
पुलिस ने छापेमारी के दौरान ढाबे और गोदाम से ढाई लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब और एक एसयूवी कार बरामद की।
CG News : जगदलपुर। होली के त्योहार पर जहां लोग रंगों और खुशियों में डूबे थे, वहीं सोनारपाल के एक ढाबा संचालक ने इसे अवैध शराब का कारोबार चलाने का मौका बना लिया। भानपुरी थाना क्षेत्र के इस ढाबे में शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालक रंजीत गुप्ता को हिरासत में लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान ढाबे और गोदाम से ढाई लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब और एक एसयूवी कार बरामद की।
CG News : बता दें कि आरोपी रंजीत गुप्ता पड़ोसी राज्यों उड़ीसा और मध्यप्रदेश से शराब मंगवाकर गोदामों में छिपा रहा था और होली के मौके पर इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ढाबे और गोदाम में तलाशी ली गई, जहां से कुल 528.500 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,70,790 रुपये बताई जा रही है।
CG News : भानपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है ताकि इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 2. CG News : अवैध रेत खनन में दबने से हुई थी नाबालिग की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार
- 3. BCCI-BCB: बांग्लादेश की लग गई अकल ठिकाने, बीसीसीआई को भेजा सीरीज खेलने का प्रस्ताव
- 4. Stock Market Today 8 March: सीजफायर होते ही शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स में 2674 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक के पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

