Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से किसान की मौत

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

CG News : धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से किसान की मौत
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम की मार एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुई। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में धान की रोपाई कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम निरतू निवासी धरमदास यादव 65 वर्ष रविवार सुबह अरपा नदी किनारे स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करने पहुंचे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।

बारिश और बिजली से बचने के लिए धरमदास यादव खेत से निकलकर पास में छांव की ओर बढ़ रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने किसान को खेत में गिरा देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire