Create your Account
CG News : धान काटने खेत गए ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 की मौत, 3 घायल...
- Rohit banchhor
- 15 Oct, 2024
जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
CG News : सरगुजा। जिले के ग्राम उलकिया में आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई, वही 3 ग्रामीण घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खेत में धान की कटाई करने के दौरान हादसा हुआ, जिन्हें इलाज के लिए जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है।
CG News : घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उलकिया के बरबहला पारा के ग्रामीण एक घर से कुछ दूरी पर अपने धान के खेत में धान काटने गए हुए थे। इस दौरान तेज बारिश हुई और चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वही 3 अन्य लोग घायल हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
CG News : मृतक महिला का नाम मनिता टोप्पो पति दलबीर टोप्पो 45 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं गाज की चपेट में आने से घायल हुए 3 लोगों में दलबीर टोप्पो पिता दुल्ली टोप्पो 44 वर्ष, अंजू टोप्पो पिता पवन टोप्पो 15 वर्ष, अमोद किंडो पिता कमला किंडो 23 वर्ष शामिल है, जिनका इलाज पत्थलगांव सिविल अस्पताल में चल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. US-China: नौ साल बाद चीन दौरे पर जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, व्यापार और ताइवान मुद्दे पर होगी अहम चर्चा
- 2. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
- 3. MP News : नहाने गए मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
- 4. MP News : गैस सिलेंडर के धमाकों से दहला गांव, 20 घर जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

