Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों पर गिरी आकाशीय बिजली, इलाज के दौरान दोनों की मौत...

बता दें कि बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान तेज बारिश के दौरान सर्चिंग के लिए इंद्रावती सातधार के क्षेत्र में गए थे।

CG News : सर्चिंग पर निकले जवानों पर गिरी आकाशीय बिजली, इलाज के दौरान दोनों की मौत...
X
CG News : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में एक दुखद घटना हुई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। यह घटना इंद्रावती सातधार के पास हुई, जहां बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे।


CG News : बता दें कि बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान तेज बारिश के दौरान सर्चिंग के लिए इंद्रावती सातधार के क्षेत्र में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


CG News : दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों जवान बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के सदस्य थे और सर्चिंग के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के बावजूद दोनों की मौत हो गई। इस हादसे ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर पैदा कर दी है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire