Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : रिहायसी इलाके में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो...

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब लोग इसे बड़े ध्यान से देख रहे हैं।

CG News : रिहायसी इलाके में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो...
X

CG News : कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रणवीरपुर गांव में आज सुबह एक तेंदुआ रिहायसी इलाके में घुस आया, जिससे वहां के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। तेंदुआ को लोहारा वन क्षेत्र के अंतर्गत देखा गया, और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और तेंदुए की तलाश में पूरी टीम लगाई गई है।

CG News : तेंदुआ के इलाके में घुसने की सूचना मिलने के बाद, वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को तेंदुए से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे समूह में रहें और बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने दें। साथ ही, वन विभाग का अमला तेंदुए पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

CG News : ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के इलाके में दिखने के बाद उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ खुले में घूमते हुए नजर आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब लोग इसे बड़े ध्यान से देख रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire