Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी, रेस्क्यू का इंतजार

जिला प्रशासन और वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

CG News : शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी, रेस्क्यू का इंतजार
X

CG News : गरियाबंद। जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी डिही में बीती रात एक तेंदुआ खुले कुएं में गिर गया। यह तेंदुआ भोजन की तलाश में एक बैगा परिवार के घर मुर्गियों का शिकार करने आया था। मुर्गी का शिकार करने के बाद रात करीब 1 बजे अंधेरे में वापस लौटते समय वह खुले कुएं में जा गिरा। घटना के बाद से तेंदुआ कुएं की एक संकरी दीवार पर कोने में चिपककर बैठा है और डरा-सहमा नजर आ रहा है।

CG News : स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ बाहर निकलने की कोशिश नहीं कर पा रहा है। ग्रामीण सावधानी बरतते हुए कुएं के आसपास भीड़ इकट्ठा नहीं होने दे रहे हैं, ताकि तेंदुआ तनावग्रस्त न हो। तस्वीरों में तेंदुआ डरा हुआ और असहाय दिखाई दे रहा है, जो इस बात का संकेत है कि वह अपनी स्थिति से परेशान है।

CG News : घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित निकाला जा सके और उसे जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। जिला प्रशासन और वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire