Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : बैंक से निकले, कार में रखा कैश और पलभर में उड़ गए 4.25 लाख; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

CG News : बैंक से निकले, कार में रखा कैश और पलभर में उड़ गए 4.25 लाख; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
X

CG News : एमसीबी। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया। जनकपुर के मुख्य बाजार में बदमाशों ने बैंक के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर उसमें रखे 4 लाख 25 हजार रुपए से भरा बैग पार कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक जनकपुर थाना क्षेत्र निवासी ध्रुव यादव ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जनकपुर शाखा से चेक के जरिए 4.25 लाख रुपए निकाले थे। बैंक से बाहर आने के बाद उन्होंने रुपयों से भरा बैग कार की आगे वाली सीट पर रखा और कुछ देर के लिए वाहन से दूर चले गए। इसी दौरान पहले से नजर बनाए बैठे बदमाश मौके पर पहुंचे और कार का कांच तोड़कर सीट पर रखा कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में संदिग्ध आरोपी वारदात को अंजाम देते साफ नजर आए हैं। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों की पहचान की है। इनमें पिंटू यादव निवासी कटिहार, बिहार और सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर निवासी अनुपपुर, मध्यप्रदेश शामिल हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रत्ना सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी या उनसे जुड़ी पुख्ता सूचना देने वाले के लिए 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire