Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ‘समाधान सेल’ की शुरुआत, एक कॉल पर 24x7 पुलिस सहायता, शिकायतों का त्वरित समाधान...

अब नागरिक हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर 24 घंटे कॉल या व्हाट्सएप के जरिए अपनी समस्याएं, सुझाव, या अपराध से जुड़ी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

CG News : ‘समाधान सेल’ की शुरुआत, एक कॉल पर 24x7 पुलिस सहायता, शिकायतों का त्वरित समाधान...
X

CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ‘समाधान सेल’ की शुरुआत 5 मई 2025 को हुई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की पहल पर शुरू इस अभिनव योजना का उद्घाटन पुलिस कम्युनिटी हॉल में किया गया। अब नागरिक हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर 24 घंटे कॉल या व्हाट्सएप के जरिए अपनी समस्याएं, सुझाव, या अपराध से जुड़ी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

CG News : तेज कार्रवाई, पूरी गोपनीयता-

‘समाधान सेल’ नागरिकों को एक कॉल या व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पुलिस तक पहुंचने का आसान रास्ता देता है। गंभीर अपराध या अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा 24 घंटे के भीतर और सामान्य शिकायतों का 72 घंटे में होगा। इसके लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, जो तुरंत कार्रवाई करेगी। सूचना देने वालों की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जिससे लोग बिना किसी डर के सहयोग कर सकें।

CG News : पुलिस और जनता के बीच नया रिश्ता-

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, “यह सेल सिर्फ शिकायतों का समाधान नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। जनता का सहयोग अपराध नियंत्रण में गेम-चेंजर साबित होता है।” यह पहल जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire