Breaking News
Create your Account
CG News:‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, अरुण साव बोले- स्वच्छता को जिंदगी का हिस्सा बनाएं…
CG News: रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्टेडियम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खिलाड़ियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
CG News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ कोटा स्टेडियम प्रांगण में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने स्वच्छता संदेश में खिलाड़ियों से कहा कि स्वच्छता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। न स्वयं गंदगी करें और न ही दूसरों को गंदगी फैलाने दें। श्री साव ने स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने खिलाड़ियों को हैंडवाश वितरित किए।
CG News: खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देना है। संयुक्त सचिव सुखनाथ अहिरवार, उप संचालक रश्मि ठाकुर और रवि अग्रवाल, युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के जीएस बाम्बरा, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका, वॉलीबॉल एसोसिएशन के मोहम्मद अकरम खान, क्रीड़ा भारती के संजय शर्मा, केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के प्रशांत रघुवंशी और स्कूल शिक्षा विभाग के संजय शुक्ला सहित खेल अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को दिया 213 रन का टारगेट, संजू ने ठोका सैकड़ा
- 2. Raipur City News : पार्टी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने किया हमला, चाकू-डंडों से मारपीट कर लाखों की लूट
- 3. CG Crime: भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी
- 4. SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, क्या आज के मुकाबले में नजर आएंगे धोनी और कमिंस? देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

