Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों और मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन...

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

CG News : 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों और मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन...
X

CG News : कोरबा। कुसमुंडा खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के चलते एक बड़ा हादसा हुआ है। 11 मार्च को एम.पी.टी के.डी.आई कंपनी में काम कर रहे 26 वर्षीय मजदूर किशन कुमार की 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

CG News : बता दें कि मृतक किशन कुमार कोल वाशरी में कोल शिफ्टिंग के ऊपर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण (हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट) के काम कर रहा था। अचानक वह 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई और प्रबंधन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

CG News : परिजनों और मजदूरों का गुस्सा-
मृतक के परिजन जब शव लेने पहुंचे, तो उन्होंने कंपनी की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। इसके बाद मजदूरों के साथ मिलकर उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि खदान में बिना सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरे काम कराए जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।

CG News : कंपनी ने दिया मुआवजा-
विरोध प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की। हालांकि, परिजनों ने मुआवजे को पर्याप्त नहीं बताते हुए न्याय की मांग की। कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire