Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कुसुम लोहा फैक्ट्री हादसा, बंकर गिरने से कई मजदूर दबे, सही संख्या बताने में असमर्थ फैक्ट्री प्रबंधन...

इस लिहाज से बंकर के नीचे दबे मजदूरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक हो सकती है।

CG News : कुसुम लोहा फैक्ट्री हादसा, बंकर गिरने से कई मजदूर दबे, सही संख्या बताने में असमर्थ फैक्ट्री प्रबंधन...
X

CG News : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव रामबोड स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। बंकर गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है, लेकिन बंकर के नीचे दबे लोगों की सही संख्या को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। फैक्ट्री मालिक आदित्य अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि प्लांट में रोजाना करीब 400 मजदूर काम करते हैं। इस लिहाज से बंकर के नीचे दबे मजदूरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक हो सकती है।

CG News : हालांकि, अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, अवधेश कश्यप और जयंत साहू नाम के दो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर लगभग 10 कंटेनरों के बराबर मलबा और एक ट्रेलर दबा हुआ है। रेस्क्यू टीम ने अब तक दो मजदूरों को बाहर निकाला है। घायल मजदूरों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारी मशीनरी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि मलबा हटाने में समय लग सकता है और दबे हुए मजदूरों की संख्या स्पष्ट होने में वक्त लगेगा।

CG News : मलबे की गहराई और दबाव को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री मालिक द्वारा मजदूरों की सही संख्या न बता पाना और सुरक्षा उपायों की कमी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री में बंकर की स्थिति जर्जर थी, जिसकी ओर पहले भी ध्यान दिलाया गया था। प्रशासन ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। फैक्ट्री में सुरक्षा उपायों की कमी और इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire