Create your Account
CG News : कुल्हाड़ी घाट मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने महिला समेत 2 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- Rohit banchhor
- 20 Jan, 2025
वहीं, इस ऑपरेशन में एक जवान घायल भी हो गया, जिसे हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है।
CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी शामिल थी। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। वहीं, इस ऑपरेशन में एक जवान घायल भी हो गया, जिसे हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है।
CG News : बता दें कि सुबह 8.30 बजे से सुरक्षा बलों ने कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस की 10 टीमें शामिल थीं, जिसमें 3 एसओजी, 2 छत्तीसगढ़ पुलिस (ई-30) और 5 सीआरपीएफ की टीमें शामिल थीं। ऑपरेशन की शुरुआत के कुछ समय बाद ही माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन के एक जवान को गंभीर चोटें आईं।
CG News : उसकी हालत नाजुक थी, जिसे तुरंत रायपुर भेजने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली गई। फिलहाल, जवान की स्थिति स्थिर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। साथ ही, एक एसएलआर हथियार भी जब्त किया गया। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान भी जारी रखा है, जिसमें और भी हथियार और माओवादियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
CG News : सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। ड्रोन की मदद से माओवादियों के ठिकानों का जल्दी पता चल पाया। मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने इस इलाके में अन्य नक्सलियों के छिपे होने की संभावना जताई और पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 2. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
- 3. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
- 4. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

