Breaking News
:

CG News : सरस मेला में कोण्डागांव जिला ने प्राप्त किया दूसरा स्थान, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम...

CG News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रहे निरंतर प्रयास सराहनीय हैं।

CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 से 19 अक्टूबर तक जगदलपुर में आयोजित बस्तर मड़ई एवं क्षेत्रीय सरस मेला में कोण्डागांव जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का प्रतीक है।


CG News : कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के 12 समूहों ने इस मेले में भाग लिया, जिसमें से कुल 12 लाख 38 हजार 800 रुपये के उत्पाद प्रदर्शित किए गए और लगभग 5 लाख 66 हजार 930 रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई। इस उपलब्धि पर जिला परियोजना प्रबंधक विनय सिंह ने जिले के सभी समूहों को बधाई दी।


CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रहे निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। उनके विजन के तहत सरस मेला जैसी प्रदर्शनी न केवल ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार करती हैं, जिससे आत्मनिर्भरता का भाव विकसित होता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us