Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : पतंग उड़ाने का खेल बना जानलेवा, 7 वर्षीय छात्र की छत से गिरने से मौत
हादसे में किसी प्रकार की लापरवाही या असुरक्षित स्थिति तो नहीं थी।

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहाँ पतंग उड़ाने के दौरान 7 वर्षीय मासूम हर्ष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे नेवारीकला गांव में मातम मचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं गया और अपने साथी के साथ वासुदेव सोनकर के घर की छत पर पतंग उड़ाने चला गया। पतंग उड़ाते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और मासूम सीधे दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ा।
बालोद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन और गांव वाले हादसे की खबर सुनकर सदमे में हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे में किसी प्रकार की लापरवाही या असुरक्षित स्थिति तो नहीं थी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


