Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: भिलाई की ज्योति निकली बांग्लादेश की शाहिदा, पहचान छुपाकर सालों से रह रही थी सुपेला में

CG News: भिलाई की ज्योति निकली बांग्लादेश की शाहिदा, पहचान छुपाकर सालों से रह रही थी सुपेला में
X

CG News: दुर्ग: दुर्ग पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भिलाई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है। चार दिन में यह STF की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सुपेला के कांट्रैक्टर कॉलोनी में रह रही महिला, जो ज्योति के नाम से जानी जाती थी, का असली नाम शाहिदा खातून (35) निकला। उसके पति रासेल शेख के साथ वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे थे।

CG News: STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली कि दोनों बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनका वीजा क्रमशः 2018 और 2020 में समाप्त हो चुका है। जांच में पता चला कि शाहिदा ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र और पासपोर्ट बनवाया था। दंपती वॉट्सएप और इंटरनेट कॉल के जरिए बांग्लादेश में अपने परिजनों से संपर्क में था।

CG News: एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शाहिदा 2009 में बोंगा बॉर्डर पार कर भारत आई थी। वह पश्चिम बंगाल, मुंबई और फिर दिल्ली में रही, जहां उसकी मुलाकात रासेल से हुई। 2017 में दोनों ने शादी की और वीजा पर भारत आए, लेकिन वापस नहीं गए। रासेल दिल्ली में लूट के मामले में आरोपी रह चुका है।

CG News: दो दिन पहले भी STF ने एक बांग्लादेशी महिला को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था। मकान मालिक को भी पुलिस वेरिफिकेशन न कराने के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire