Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ में पहुंची जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी: CM साय और स्पीकर रमन सिंह ने किया भव्य अनावरण, बोले- ये हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

CG News : छत्तीसगढ़ में पहुंची जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी: CM साय और स्पीकर रमन सिंह ने किया भव्य अनावरण, बोले- ये हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
X

CG News : रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विश्व की सबसे प्रतिष्ठित एफआईएच जूनियर मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की चमचमाती ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया। पहली बार भारत टूर पर निकली यह ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची तो पूरे राज्य में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

CG News : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत पहली बार जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है, यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। छत्तीसगढ़ का हॉकी से पुराना नाता है राजनांदगांव, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे जिलों से सैकड़ों बच्चे आज हॉकी में अपना भविष्य बना रहे हैं। इस ट्रॉफी का आगमन हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने हॉकी इंडिया और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का आभार जताते हुए कहा कि यह ट्रॉफी टूर पूरे देश में खेल भावना को नई ऊर्जा दे रहा है।

CG News : डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, छत्तीसगढ़ हॉकी और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि खेल अधोसंरचना, कोचिंग और उभरती प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। ट्रॉफी के साथ मौजूद सैकड़ों युवा खिलाड़ियों की आंखों में सपने चमक रहे थे।

CG News : 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई-मदुरै में होने वाले इस वर्ल्ड कप में दुनिया की 24 टॉप जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ के कई खिलाड़ी भी भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं। ट्रॉफी टूर के जरिए हॉकी इंडिया पूरे देश में युवाओं को इस महाकुंभ से जोड़ रहा है। रायपुर में ट्रॉफी का स्वागत छत्तीसगढ़ के हॉकी प्रेम और खेल संस्कृति का जीवंत प्रमाण बन गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire