Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ी, अब इस दिन पेश होगा चालान...
इस मामले में बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने 14 नवंबर को न्यायालय में चालान पेश करने का इरादा जताया है।

CG News : बलौदाबाजार। बलौदा बाजार में हुई आगजनी और हिंसा के मामले में गिरफ्तार भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड को 14 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आज देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। इस मामले में बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने 14 नवंबर को न्यायालय में चालान पेश करने का इरादा जताया है।
CG News : बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की ओर से बिलासपुर हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई है, जिस पर 13 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है, और वे 17 अगस्त से रायपुर जेल में बंद हैं।
CG News : अभियोजन ने अदालत से चालान प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे विधायक के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने चुनौती दी। हालांकि, न्यायालय ने अभियोजन की मांग को मानते हुए रिमांड की अवधि 3 दिन और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। अब पुलिस द्वारा 14 नवंबर को चालान प्रस्तुत किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


