Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए वॉलिंटियर्स को प्रदान की गई जर्सी, कलेक्टर और डीआईजी ने किया विमोचन...

इस कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, सदस्य और खेल विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

CG News : राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए वॉलिंटियर्स को प्रदान की गई जर्सी, कलेक्टर और डीआईजी ने किया विमोचन...
X

CG News : फकरे आलम, दंतेवाड़ा। आगामी 02 से 07 दिसंबर तक दंतेवाड़ा के इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 23वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन चेम्पियनशिप के लिए वॉलिंटियर्स को जर्सी प्रदान की गई। शुक्रवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और उपपुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप के द्वारा जर्सी का विधिवत विमोचन किया गया।

CG News : इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और उप पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला भी मौजूद रहे। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं दी और जिले में होने वाले इस बड़े आयोजन के सफल संचालन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और सचिव अमलेंदु चक्रवर्ती को 100 बैरल फेदर शटल कॉक भी सौंपे।

CG News : इस अवसर पर डीआईजी कमलोचन कश्यप ने आयोजन की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और इनडोर स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया। राज्य स्तरीय बैडमिंटन चेम्पियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर और डीआईजी पुलिस ने मिलकर संभाली है, जिससे आयोजन की सफलता की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, सदस्य और खेल विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire