Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : भिलाई में पीलिया का कहर बढ़ा, 24 घंटे में 9 नए मरीज; कुल आंकड़ा 24 के पार

CG News : भिलाई में पीलिया का कहर बढ़ा, 24 घंटे में 9 नए मरीज; कुल आंकड़ा 24 के पार
X

CG News : भिलाई: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर भिलाई में पीलिया (जॉन्डिस) तेजी से फैल रहा है। सेक्टर-7 क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 9 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 24 से अधिक हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है।

CG News : सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने करीब दो घंटे तक सेक्टर-7 की गलियों और घरों में जाकर हालात का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सांसद ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान BSP और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनके साथ थे।

CG News : स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 104 घरों का सघन सर्वे किया है। संदिग्ध व्यक्तियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। घर-घर क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं और लोगों को साफ पानी पीने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी सी.बी. बंजारे ने बताया कि सेक्टर-7 के 37-A और 37-B इलाके में पीलिया का संक्रमण फैला हुआ है। टीम लगातार घर-घर सर्वे कर रही है और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

CG News : सांसद का सख्त संदेश

सांसद विजय बघेल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय रहते संक्रमण को नियंत्रित नहीं किया गया तो यह पूरे क्षेत्र में फैल सकता है। जरूरतमंद मरीजों को शासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire