Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट शुरु, देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों से चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की सराहना

CG News: दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट शुरु, देश के 10 प्रमुख उद्योगपतियों से चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की सराहना
X

CG News: नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने देश के शीर्ष उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ सीधा संवाद किया। इस बैठक में देशभर के 10 प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया और छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उद्योगपतियों ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में निवेश को आकर्षक बताया। एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में दी गई रियायतें और तेज प्रक्रिया राज्य को निवेश के लिए उपयुक्त बनाती हैं।

CG News: नई औद्योगिक नीति पर चर्चा

1 नवंबर से लागू हुई छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति ने निवेशकों का खास ध्यान आकर्षित किया है। इस नीति में सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स इंसेंटिव्स, और भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जो राज्य को उद्योगों के लिए एक मजबूत केंद्र बनाने में मदद करेंगी। मीट में उद्योग विभाग के मंत्री लखन लाल देवांगन, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार और दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire