Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : बकरी चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, दीवार तोड़कर 19 बकरियां ले उड़े, 6 आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो जब्त, खेत समतलीकरण के बहाने करते थे रेकी।

CG News : बकरी चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, दीवार तोड़कर 19 बकरियां ले उड़े, 6 आरोपी गिरफ्तार
X

CG News : बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बकरा-बकरी चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बकरा-बकरियों की बिक्री से प्राप्त 1.50 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात अज्ञात चोर उनके बकरी कोठे की ईंट की दीवार तोड़कर चार बकरे और 15 बकरियां, कुल 19 मवेशी चोरी कर ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाकर खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने घूमते थे और इसी दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर सुनसान स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए 19 बकरा-बकरियों को 1.75 लाख रुपये में बेच दिया था। इसमें से 25 हजार रुपये खर्च हो चुके थे, जबकि शेष 1.50 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू खान, अमूर खान, अमीन खान, हबीम खान, शाहरुख खान (जबलपुर, मध्य प्रदेश) और मोहम्मद अच्छन (अमरोहा, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। सभी वर्तमान में रतनपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में रह रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire