Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, 46.49 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

Vpb
CG News: नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, 46.49 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
X

CG News: रायपुर। नवा रायपुर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46.49 करोड़ 45 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्य बजट 2025-26 के प्रावधान के अनुरूप इस महत्वपूर्ण परियोजना से प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

CG News: 1.5 एकड़ भूमि पर तैयार होगी इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला

नवीन इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला तथा नवीन एफडीए भवन का रायपुर में स्थापना करने के लिए शासन द्वारा नया रायपुर में 1.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। रायपुर स्थित वर्तमान प्रयोगशाला लगभग 5 हजार वर्ग फीट (भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल) में संचालित है। प्रस्तावित नवीन प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों (ड्रग एवं इनफोर्समेंट) से सुसज्जित होगा तथा 30 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में (भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल) में निर्मित होगा।

CG News: 7000–8000 सेंपल प्रतिवर्ष जांच की क्षमता

इसके निर्माण से रासायनिक परीक्षणों की जांच क्षमता 500–800 नमूने प्रतिवर्ष से 7000–8000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएंगी। माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण (इंजेक्शन, आई ड्रॉप आदि) 2000 नमूने प्रतिवर्ष होंगे, मेडिकल डिवाइसेस (हाथ के दस्ताने, कैथेटर आदि) जिनका वर्तमान में परीक्षण नहीं किया जा रहा है उनका भी 500 नमूने प्रतिवर्ष लिए जाएंगे। इसके साथ ही फार्मास्यूटिकल्स नमूनों की जांच 50 से बढ़कर 1000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएंगे।

CG News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, 46.49 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनता को शुद्ध, प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire