Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: पढ़ाने की बजाय गर्लफ्रेंड- बायफ्रेंड का नाम पूछते हैं टीचर, गुरुजी की शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे छात्र

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक में हायर सेकेंडरी पढ़ने वाले 50 से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं कले

CG News: पढ़ाने की बजाय गर्लफ्रेंड- बायफ्रेंड का नाम पूछते हैं टीचर, गुरुजी की शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे छात्र
X

गरियाबंद/मैनपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक में हायर सेकेंडरी पढ़ने वाले 50 से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं कलेक्टर दीपक अग्रवाल से मुलाकात करने पहुंचे। शाला नायिका के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्टर से प्रिंसिपल माधुरी नागेश, शिक्षिका लक्ष्मी देवांगन, खुशबुरानी साहू, शिक्षक महेश साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

CG News: शिकायत में बच्चों ने बताया कि, ये शिक्षक प्रैक्टिकल में अंक कम करने की धमकी देते हैं, अभिभावकों को कॉल कर छात्रों के खिलाफ झूठी शिकायत करते हैं और निराधार आरोप लगाकर नोटिस थमा देते हैं। यहां तक की शिक्षिकाओं के द्वारा बालक छात्रों को उनके गर्ल फ्रेंड और छात्राओं को बायफ्रेंड का नाम पूछा जाता है।

CG News: छात्रों ने कहा कि, 12 दिसंबर तक अगर पूर्व प्राचार्य हरिनारायण सिंह को वापस नहीं भेजा जाये। इसके अलावा उन पर लगाए गए निराधार आरोपों की जांच हो, नहीं हुआ तो हम अर्धवार्षिक परीक्षा का विरोध कर आंदोलन करेंगे।

CG News: इस पूरे मामले को लेकर अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने कहा कि, छात्रों से मिली शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित की गई है। तीन दिन के भीतर जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है। आगे जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire