Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेल-खेल में मासूम ने खा लिया कोसम का बीज, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम...

इस घटना को देखते हुए विशेषज्ञों द्वारा कोसम के बीजों के सेवन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

CG News : खेल-खेल में मासूम ने खा लिया कोसम का बीज, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम...
X

CG News : कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के दैहानपारा में एक दुखद घटना घटी, जहां चार साल के मासूम दिव्यांश यादव की कोसम के बीज खाने से मौत हो गई। खेल-खेल में बच्चे ने घर में रखे कोसम के बीज खा लिए, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

CG News : बता दें कि कोसम के बीज तेल निकालने के लिए डिब्बे में रखे गए थे। बच्चे ने बिना जानकरी के इन्हें खा लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CG News : कोसम क्या है?

कोसम छत्तीसगढ़ का एक लोकप्रिय फल है, जिसे खट्टे-मीठे स्वाद के लिए लोग पसंद करते हैं। इसका बाहरी हिस्सा हरे रंग के छिलके से ढका होता है, जिसे हटाकर अंदर का संतरे रंग का गूदेदार हिस्सा खाया जाता है। कोसम का आकार जामुन जैसा होता है और इसके अंदर छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं। हालांकि, कोसम के बीजों के बारे में यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ये जहरीले होते हैं या नहीं, लेकिन कुछ मामलों में बीज खाने के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने और गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना को देखते हुए विशेषज्ञों द्वारा कोसम के बीजों के सेवन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire