Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : सीएम विष्णु देव साय की पहल, स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर...
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई है,

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 650 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।
CG News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई है, जिसमें स्टॉफ नर्स, टेक्नीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ड्रेसर, वार्ड ब्वॉय, और वार्ड आया शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा।
CG News : भर्ती में शामिल पदों में स्टॉफ नर्स 225, सायकेट्रिक नर्स 5, ओ.टी. टेक्नीशियन 15, डेंटल टेक्नीशियन 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष एवं महिला) 100-100, सहायक ग्रेड-3 25, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 25, ड्रेसर ग्रेड-1 50, वार्ड ब्वॉय 50, वार्ड आया 50 शामिल है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


