Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : बचेली पुलिस द्वारा सायबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई...
पुलिस ने यह भी बताया कि किसी प्रकार की फ्रॉड घटना होने पर तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और पुलिस थाना बचेली को सूचित करें।

CG News : फकरे आलम, बचेली। बचेली पुलिस ने सायबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य सायबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी। यह अभियान पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कपिल चंद्रा के निर्देशन में चलाया गया।
CG News : आज 10 अक्टूबर 2024 को बचेली पुलिस ने मुख्य बाजार, हनुमान मंदिर चौक, पुराना मार्केट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर सायबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सायबर संगवारी जन जागरूकता रथ के माध्यम से नागरिकों को नॉन-बैंकिंग फ्रॉड्स, पार्ट-टाइम जॉब धोखाधड़ी, मोबाइल ओटीपी लिंक शेयर न करने और अन्य सायबर ठगी से कैसे बचा जाए, इसकी जानकारी दी गई।
CG News : पुलिस ने यह भी बताया कि किसी प्रकार की फ्रॉड घटना होने पर तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और पुलिस थाना बचेली को सूचित करें।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


