Breaking News
Create your Account
CG News: धान खरीदी से पहले 44 केंद्रों के प्रभारी हटाए गए, लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, कल से शुरू होगी धान खरीदी
- Pradeep Sharma
- 13 Nov, 2024
CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी से पहले बलौदाबाजार कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। पिछले वर्ष धान खरीदी में लापरवाही की शिकायतों पर एक्शन ले
बलौदाबाजार। CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी से पहले बलौदाबाजार कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। पिछले वर्ष धान खरीदी में लापरवाही की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए 44 धान खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को हटा दिया है। जिसमें कसडोल, पलारी और भाटापारा ब्लॉक के अलग- अलग प्रभारी के ऊपर कार्रवाई की गई है।
CG News: बता दें है कि, राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
CG News: इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। खरीदी केंद्रों में तौल के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
- 3. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 4. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

