Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : प्रेमिका को पाने की जिद में युवक ने दी थाने में खुदकुशी की धमकी, पुलिस ने की कार्रवाई...

युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

CG News : प्रेमिका को पाने की जिद में युवक ने दी थाने में खुदकुशी की धमकी, पुलिस ने की कार्रवाई...
X

CG News : कोरबा। जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने की जिद में थाने पहुंचकर खुदकुशी करने की धमकी दे डाली। युवक ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर टीआई के सामने ही जिद करते हुए कहा कि उसे लड़की चाहिए, वरना वह थाने में ही खुदकुशी कर लेगा। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा।

CG News : बता दें कि यह मामला 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा का है, जो मूल रूप से रीवा का रहने वाला है और कोरबा के रिसदी झगराह इलाके में किराए के मकान में रहता है। आशुतोष की दोस्ती एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब इस रिश्ते की जानकारी युवक के परिजनों को हुई, तो उन्होंने आपत्ति जताई और उसे युवती से मिलने-जुलने और बात करने से मना कर दिया। इसके बाद प्यार में पागल युवक सिविल लाइन थाना पहुंच गया और टीआई के सामने ही युवती को दिलाने की जिद करने लगा।

CG News : उसने बार-बार खुदकुशी करने की धमकी दी, जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया, लेकिन वह थाने में ही बार-बार खुदकुशी करने की धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire