Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की आतिथ्य में फुटबॉल विजेता खिलाड़ी को दी गई 21000 की नगद पुरस्कार...
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा आज दिनांक 7/9/24 को अपने एक दिवसीय कुसमी प्रवास कार्यक्रम के

CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा आज दिनांक 7/9/24 को अपने एक दिवसीय कुसमी प्रवास कार्यक्रम के दौरान कुसमी हाई स्कूल मैदान में 15 दिवस से खेले जा रहे फुटबॉल मैच कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के कई टीमों द्वारा भाग लिया गया जिसके तहत दो टीम देवरी एवम रामनगर टीम के बीच आज के इस फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुंच कर फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया , वही सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के आगमन पर वन विभाग निरीक्षण कुटीर कुसमी में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज
CG News : सहित सभी अतिथियों का स्वागत हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचने पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए स्वागत करते हुए खेल मैदान तक सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया, जहा कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता की छाया चित्र पर पुष्प माला नारियल भेंट कर पूजा अर्चना करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात आज के इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद सहित विशिष्ट अतिथि सहित सभी मंचासिन अतिथियों का फूल माला के साथ खेल आयोजक भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन जिला बलरामपुर कुसमी द्वारा बारी बारी से फूल माला से स्वागत करते हुए खेल मैदान में मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया गया।
CG News : आज के इस फाइनल फुटबॉल मैच आयोजित कार्यक्रम में फाइनल मैच में देवरी ग्राम पंचायत एवम राम नगर ग्राम पंचायत में आज का फाइनल फुटबॉल मैच हजारों दर्शकों के बीच बरसते हुए पानी में खेला गया , जिसमे देवरी ग्राम पंचायत के विजेता टीम के खेलाडियो द्वारा राम नगर ग्राम पंचायत के टीम को 4/0 से हराकर देवरी का टीम विजेता टीम घोषित हुए , इस प्रकार उप विजेता टीम रामनगर एवम विजेता टीम देवरी द्वारा बहुत ही रोमांचक फुटबॉल खेल का प्रदर्शन दर्शकों के बीच खेलते हुए देखने को मिला , आज के इस फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित अन्य मंचासिन अतिथिओ की तरफ से नगद पुरस्कार की राशि खिलाडियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए दी गई ।
CG News : जिसमे मुख्य मार्ग से स्वागत करते हुए खेल मैदान तक स्वागत गीत प्रस्तुत कर नृत्य करते हुए स्वागत करने वाली बालिकाओं को सांसद सरगुजा चिंतामणी महाराज द्वारा 5100 रुपए की नगद राशि का पुरस्कार दिया गया, वही आज के इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों द्वारा उप विजेता टीम राम नगर के खिलाड़ियों को 11000 ग्यारह हजार रुपए की नगद राशि सहित उप विजेता की सील्ड प्रदान की गई ,वही आज के विजेता टीम देवरी को 21000 इक्कीस हजार रुपए की नगद राशि सहित विजेता टीम का सील्ड प्रदान करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा अपने उद्बोधन में यह कहा गया की खेल को खिलाड़ियों द्वारा हमेशा खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए , किसी भी खेल में दो टीम खेलते है जिसमे कोई भी एक टीम विजय प्राप्त होता है दूसरा टीम उप विजेता रहता है , उप विजेता अगर न रहे तो विजेता टीम
CG News : किसी भी प्रकार से विजय प्राप्त नहीं कर पाएगा , इसलिए उप विजेता टीम का होना अत्यंत आवश्यक है , उप विजेता टीम को निराश होने की आवश्यकता नही है और अच्छे से मेहनत कर विजेता टीम जैसा अपने आप को बन कर खेल में मुकाबला करने की जरूरत है , किसी भी प्रकार का खेल खेलने से स्वस्थ्य मन में स्वस्थ्य बुद्धि का विकास होने के साथ साथ शारीरिक विकास होता है , इसलिए खेल को प्रत्येक व्यक्ति को जरूर खेलना चाहिए। आज के इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच समारोह कार्यक्रम में मुझे आप लोगों के बीच आकर दो शब्द कहने का आप लोगों से मिलने का मौका मिला इसके लिए मैं आप सभी खेल आयोजक भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन जिला बलरामपुर कुसमी सहित उपस्थित समस्त दर्शकगण को दिल से धन्यवाद देते हुए आप सभी की उज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
CG News : आज के इस कुसमी हाई स्कूल मैदान में फुटबॉल मैच के समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,जिला पंचायत सदस्य, हीरामुनी निकुंज , जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह , समाज के प्रमुख रामचंद्र राम देवान, पवन साय, गोवर्धन पैकरा , अरविंद तिवारी, राकेश भारती ,शंकरगढ़ दिनेश पैकरा, संजय जायसवाल, अशोक सोनी , अर्जुन यादव, श्रवण दुबे , विनोद गुप्ता ,मुरारी सोनी , इंद्रदेव निकुंज, , प्रदीप गुप्ता , दिलीप गुप्ता, मनी यादव सतवंत कुशवाहा , पारस पाल ,देवरी सरपंच शशि भगत, रामनगर सरपंच , संदीप कुमार, अमरेश्वर पैकरा, फुटबॉल खेल आयोजक भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन जिला बलरामपुर कुसमी की ओर से सौरभ कुमार , उत्पल कुमार , ज्ञान प्रकाश बड़ा, उमेश गुप्ता , नईम खान ,सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यक्रता सहित हजारों को संख्या में खेलप्रेमी दर्शक गण उपस्थित होकर फुटबॉल खेल का आनंद उठाया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


