Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: कसेकेरा संकुल केंद्र में शालाप्रमुखों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, तीन माह का रोडमैप तैयार

CG News: कसेकेरा संकुल केंद्र में शालाप्रमुखों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, तीन माह का रोडमैप तैयार
X

CG News: महासमुंद: जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे के निर्देशानुसार कसेकेरा संकुल केंद्र में शालाप्रमुखों और शिक्षकों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्रभारी व प्राचार्य हाईस्कूल कसेकेरा पवन कुमार चक्रधारी ने की, जबकि संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कक्षा शिक्षकों और शालाप्रमुखों द्वारा तीन माह का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, 16 जून 2025 से पूर्व आवश्यक पंजियों का संधारण, यू-डाइस प्रोबेशन, शत-प्रतिशत प्रवेश लक्ष्य प्राप्ति, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक और गणवेश का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण करने के निर्देश दिए गए।

संकुल प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने अपने संबोधन में कहा कि 16 जून से विद्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किए जाएं। उन्होंने भ्रमण पंजी और अवकाश पंजी का नियमित संधारण करने तथा बिना स्वीकृति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही, स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, कसेकेरा संकुल केंद्र के अंतर्गत संचालित शालाओं में नवीन प्रवेश लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जितेंद्र कुमार साहू, शिक्षक मिडिल स्कूल कसेकेरा, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने शिक्षण सत्र 2025-26 की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि सत्र शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम, शाला कैलेंडर, अध्यापक दैनंदिनी, समय सारिणी और विद्यार्थी विकास सूचकांक तैयार किए जाएं। उन्होंने प्रवेश लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पालकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त, किचन, अध्यापन कक्ष, प्रधानपाठक और स्टाफ कक्ष, शौचालय और शाला परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही, नए सत्र में शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त मिडिल स्कूल कसेकेरा के प्रधानपाठक डॉ. विजय कुमार शर्मा ने सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण पर सामयिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। विज्ञान आश्रम के संचालक और सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम ने छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा का विज्ञान गीत "पेड़ हैं सांसे, पेड़ हैं जीवन" गाकर समां बांधा। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।


बैठक में डॉ. विजय कुमार शर्मा, संजय कुमार अग्रवाल, योगेश साहू, अर्चना चन्द्राकर, पवन कुमार कुंजाम, खेमूप्रसाद दीवान, प्रमोद चन्द्राकर, सनत साहू, खगेश्वर राजपूत, अजय भतपहरी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire