Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: पीएम मोदी की अपील का असर: सरगुजा संभाग के 3 मंत्रियों ने छोड़े प्रोटोकॉल वाहन

CG News: अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ईंधन संरक्षण की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से आने वाले प्रदेश के तीन मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े और राजेश अग्रवाल ने प्रोटोकॉल वाहन, पायलट वाहन और फॉलो गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं

CG News: पीएम मोदी की अपील का असर: सरगुजा संभाग के 3 मंत्रियों ने छोड़े प्रोटोकॉल वाहन
X

CG News: अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ईंधन संरक्षण की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से आने वाले प्रदेश के तीन मंत्री रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े और राजेश अग्रवाल ने प्रोटोकॉल वाहन, पायलट वाहन और फॉलो गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया है।

CG News: सामान्य स्थिति में नहीं चलेगा काफिला



तीनों मंत्रियों ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, स्थिति सामान्य रहने तक सुरक्षा संबंधी अधिक आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अन्य विशेष प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

CG News: मंत्री रामविचार नेताम ने भी केवल जरूरी वाहनों के उपयोग के निर्देश जारी किए हैं। वहीं महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय स्तर पर भी वाहनों के उपयोग को सीमित करने के निर्देश दिए हैं।

CG News: मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को अनावश्यक वाहनों का उपयोग तुरंत कम करने और केवल जरूरी कार्यों के लिए ही वाहन इस्तेमाल करने को कहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी अतिरिक्त प्रोटोकॉल वाहनों के उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

CG News: बता दें कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्थानीय स्तर पर भी कई जनप्रतिनिधि चारपहिया वाहनों के बजाय दोपहिया वाहन से यात्रा करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire