Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : न्यूजप्लस21 की खबर का असर: जमीन की खरीदी बिक्री में स्टांप शुल्क की हेराफेरी, 3 डिप्टी रजिस्ट्रार सस्पेंड
CG News : रायपुर। राज्य सरकार ने जमीन-मकान समेत तमाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से पहले मूल्य का सही मूल्यांकन नहीं करने वाले पंजीयन कार्यालय

CG News : रायपुर। राज्य सरकार ने जमीन-मकान समेत तमाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से पहले मूल्य का सही मूल्यांकन नहीं करने वाले पंजीयन कार्यालय के उप पंजीयक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इस मामले में न्यूजप्लस21 ने CG News: 5 जिलों के उप पंजीयकों को नोटिस,जमीन की खरीदी बिक्री में स्टांप शुल्क की हेराफेरी से सरकार को हुआ 1 करोड़ नुकसान हेडलाइन से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पंजीयन विभाग के सर्तकता प्रकोष्ठ की जांच के बाद इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

CG News : स्टाम्प शुल्क की छूट में गड़बड़ी और गाइड लाइन की दरों के उल्लंन करने पर दोषी 3 वरिष्ठ उप पंजीयकों को निलंबित किया गया है उनमें से 2 पर रायपुर में पदस्थ रहने के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप है। वहीं अन्य अधिकारी पर दुर्ग में पदस्थाना के दौरान गड़बड़ी पाया गया।
CG News : जमीन की रजिस्ट्री में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित की गई वरिष्ठ उप पंजीयक मंजूषा मिश्रा अभी रायपुर में पदस्थ हैं। वहीं सुशील देहारी धमतरी और शशिकांता पात्रे पाटन (दुर्ग) में पदस्थ हैं। तीनों के खिलाफ जांच में 1 करोड़ 63 लाख रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। अफसरों ने बताया कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


