Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: मोदी की अपील का असर: राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने घटाया वाहनों का काफिला

CG News: रायपुर। ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर देशभर में हो दिखने लगा है। पीएम की अपील पर छत्तीसगढ़ में राज्यपाल रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दिए हैं।

CG News: मोदी की अपील का असर: राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने घटाया वाहनों का काफिला
X

CG News: रायपुर। ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर देशभर में हो दिखने लगा है। पीएम की अपील पर छत्तीसगढ़ में राज्यपाल रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दिए हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने भी अपने प्रोटोकॉल काफिले से 4 वाहनों का उपयोग कम करने का फैसला लिया है।

CG News: पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें: राज्यपाल



राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री की अपील को न केवल स्वयं लागू किया बल्कि राज्य शासन से भी यह अपेक्षा की है कि तत्काल इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए। श्री डेका ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी उल्लेखित बिन्दुओं, निजी वाहन का उपयोग कम करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने तथा घरेलु संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के संबंध में आम जनता से विशेष अपील की है।

CG News: संसाधनों का संरक्षण भी देशसेवा:डॉ. रमनसिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से की गई अपील का सम्मान करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डॉ रमन सिंह ने अपने प्रोटोकॉल काफिले से 4 वाहनों का उपयोग कम करने का फैसला लिया है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रहित में संसाधनों के संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक कर्तव्य की भावना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है।

CG News: उन्होंने कहा कि जब वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, तब परिवार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के संरक्षण का संदेश हम सभी भारतवासियों के लिए अनुकरणीय है और ऐसे समय में प्रत्येक जनप्रतिनिधि और नागरिक का दायित्व बनता है कि वह संयम, सादगी और जिम्मेदारी का परिचय दें।

READ MORE-
पीएम नरेंद्र मोदी ने आधा किया अपना काफिला, खुद से की शुरुआत, मंत्रियों ने भी रद्द किए विदेश दौरे


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire