Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 6 दुकानों पर रासायनिक खाद की अवैध बिक्री, प्रशासन ने लगाई रोक...

जिसमें 6 दुकानों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध तरीके से कारोबार करने की पुष्टि हुई।

CG News : 6 दुकानों पर रासायनिक खाद की अवैध बिक्री, प्रशासन ने लगाई रोक...
X

CG News : गरियाबंद। जिले में रासायनिक खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की। इस दौरान फिंगेश्वर क्षेत्र के 9 लाइसेंसधारी खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 6 दुकानों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध तरीके से कारोबार करने की पुष्टि हुई।

CG News : कृषि विभाग ने इन दुकानदारों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया है। साथ ही, इन दुकानों पर रासायनिक खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का यह कदम किसानों के हितों की रक्षा और खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार बिना उचित दस्तावेजों के खाद बेच रहे थे, जबकि कुछ ने खाद की गुणवत्ता से समझौता किया हुआ था।

CG News : इन गड़बड़ियों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire