Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : अवैध खनिज परिवहन, 2 हाइवा और 4 ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी...

इन सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी और सरकंडा के अधीन रख लिया गया है।

CG News : अवैध खनिज परिवहन, 2 हाइवा और 4 ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी...
X

CG News : बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अधिकारी की अगुवाई में खनिज विभाग ने 1 दिसंबर को बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। इस कार्रवाई में 2 हाइवा वाहन खनिज चूना पत्थर और गिट्टी, तथा 4 ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए गए। इन सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी और सरकंडा के अधीन रख लिया गया है


CG News : खनिजों का परिवहन बिना वैध अभिवहन पास और रायल्टी पर्ची के किया जा रहा था, जिसके कारण सभी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और कड़ी सजा के प्रावधानों को लागू किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire