Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : तीजा पर्व में तिजहारिन बहनों से अवैध वसूली, थाना प्रभारी सस्पेंड
जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

CG News : बिलासपुर। जिले में तीजा पर्व के दौरान तिजाहीन बहनों से अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोजपुरी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान हिर्री थाना प्रभारी अवनीश पासवान पर यह आरोप लगा, जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीजा पर्व के दौरान भोजपुरी टोल प्लाजा के पास हिर्री पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान तिजहारिन बहनों से अवैध वसूली के आरोप सामने आए। स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं ने इसकी जानकारी डिप्टी सीएम और एसएसपी तक पहुंचाई।
शिकायत के साथ-साथ इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


