Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : बचेली में अवैध कारोबार का बोलबाला, लोहा चोरी, नशा, जुआ और सट्टा का व्यापक प्रसार
इसके अलावा, सट्टा और जुए का खेल भी तेजी से बढ़ रहा है।

CG News : फकरे आलम, बचेली। बैलाडीला के बचेली क्षेत्र में इन दिनों अवैध गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है, जिसमें लोहा चोरी, नशे का कारोबार, जुआ और सट्टा खुलेआम फल-फूल रहे हैं। एनएमडीसी के लौह अयस्क की चोरी भी बड़े पैमाने पर हो रही है, जिसमें कबाड़ी और कुछ प्रभावशाली लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा लाखों के वाहन जब्त किए जाने के बावजूद इन चोरों के हौसले बुलंद हैं, और उन्हें कानून का कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है।
CG News : बचेली क्षेत्र में नशे का कारोबार एक आम बात बन गई है, जहाँ युवा नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी जैसे अपराधों में लिप्त हो रहे हैं। अवैध कच्ची शराब से लेकर गांजा और नशीली गोलियाँ बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए ये युवा परियोजना क्षेत्र और सुनसान मकानों में चोरी कर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। चोरी का लोहा कबाड़ियों को बेचकर ये अपनी लत का खर्च निकाल लेते हैं।
CG News : इसके अलावा, सट्टा और जुए का खेल भी तेजी से बढ़ रहा है। दैनिक सट्टा और ताश के जुए में लोग अपनी गाढ़ी कमाई को गंवा रहे हैं। दशहरा के बाद से ताश के जुए का खेल और तेज हो गया है, जिसमें लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है। इस तरह के अवैध कारोबार से स्थानीय नागरिकों के घर-परिवार उजड़ रहे हैं और समाज में अव्यवस्था फैल रही है।
CG News : स्थानीय लोगों का कहना है कि बैलाडीला में चल रहे इन अवैध कार्यों पर प्रशासन की नज़र नहीं है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। कबाड़ियों, नशे के कारोबारियों, और जुआ-सट्टा खेलने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय लोग असहाय महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों की मांग है कि प्रशासन इस ओर सख्त कदम उठाए और बैलाडीला को इस अवैध गतिविधियों से मुक्त कराए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


