Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : आईजी सुंदरराज पी की माओवादियों को कड़ी चेतावनी, आत्मसमर्पण करो या भयानक अंत के लिए तैयार रहो...
- Rohit banchhor
- 27 May, 2025
उनका अंत भी हाल ही में मारे गए माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु की तरह भयानक होगा।
CG News : जगदलपुर। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने माओवादी संगठन के सभी स्तर के कैडरों को कड़ा संदेश देते हुए आत्मसमर्पण की अंतिम अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चाहे वह शीर्ष माओवादी नेता हिडमा, सुजाता, सोनू, रामचंद्र रेड्डी, बासादेवा हों या स्थानीय कैडर, हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण ही उनकी जान बचाने का एकमात्र रास्ता है। अन्यथा, उनका अंत भी हाल ही में मारे गए माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु की तरह भयानक होगा।
सुंदरराज पी ने 27 मई 2025 को जगदलपुर में मीडिया के माध्यम से माओवादी संगठन के सीनियर, मिडिल, और स्थानीय कैडरों को संबोधित करते हुए कहा कि बसवराजु की मृत्यु के बाद संगठन अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा, सीनियर माओवादी कैडर हमारे टारगेट लिस्ट में हैं। उनके पास अब एकमात्र विकल्प है हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। आईजी ने जोर देकर कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीतियां आत्मसमर्पण करने वालों को वित्तीय सहायता, शिक्षा, रोजगार, और सुरक्षा प्रदान करती हैं।
सुंदरराज पी ने दावा किया कि बसवराजु उर्फ बीआर दादा, जिसे 21 मई 2025 को अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया, माओवादी संगठन का आखिरी जनरल सेक्रेटरी था। उन्होंने कहा, 2019 में रमन्ना की मृत्यु के बाद माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन हो चुका है। उनके पास कोई ऐसा कैडर नहीं बचा जो संगठन को आगे ले जा सके। यह संगठन अब इतिहास बनने की कगार पर है।
CG News : आत्मसमर्पण की बढ़ती संख्या-
आईजी ने बताया कि 2024 और 2025 में पिछले 16 महीनों में 1,400 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें सीनियर और मिडिल लेवल के कैडर भी शामिल हैं, जो सरकार की नियद नेल्ला नार और पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटे हैं। सुंदरराज ने कहा कि कई माओवादी पुलिस और अन्य सूत्रों के संपर्क में हैं, और जल्द ही बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण की उम्मीद है।
माओवादी संगठन की कमजोरी-
सुंदरराज पी ने माओवादी संगठन की कमजोर स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में आंतरिक मतभेद, आदिवासी समाज पर अत्याचार, और विचारधारा से मोहभंग के कारण कैडरों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने माओवादियों को चेतावनी दी कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक संगठन का समूल नाश नहीं हो जाता।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market : शेयर बाजार में शानदार रिकवरी : सेंसेक्स 1263 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार बंद
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 3. Austria-India Ties: पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर की मुलाकात, बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात
- 4. CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

