Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : अगर आप भी करना चाहते हैं कुंभ स्नान...तो छत्तीसगढ़ के पवैलियन में है रुकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था, सीएम विष्णुदेव सरकार ने की है पहल

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सीएम साय के निर्देश पर बनाई गई इस विशेष सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

CG News : अगर आप भी करना चाहते हैं कुंभ स्नान...तो छत्तीसगढ़ के पवैलियन में है रुकने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था, सीएम विष्णुदेव सरकार ने की है पहल
X

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आने वाले राज्य के श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन में ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

CG News : बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सीएम साय के निर्देश पर बनाई गई इस विशेष सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है, जो बघाड़ा मेला के पास है। श्रद्धालु लक्ष्मी द्वार से प्रवेश कर पवेलियन तक पहुंच सकते हैं। यह स्थान प्रयाग रेलवे स्टेशन से नजदीक है और सड़क अथवा हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते यमुना ब्रिज क्रॉस करके आसानी से वहां पहुंच सकते हैं।

CG News : महाकुंभ 2025 का कार्यक्रम-
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी 2025 (पौष पूर्णिमा) से शुरू हो चुका है और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। अब तक श्रद्धालु दो शाही स्नान (पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति) कर चुके हैं, जबकि आगामी तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी 2025 (मौनी अमावस्या) को आयोजित होगा। सीएम साय की इस पहल से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के साथ-साथ ठहरने और भोजन की सुविधाएं भी निःशुल्क प्राप्त होंगी, जो उन्हें अपने धार्मिक अनुभव को और भी सुकून और शांति से पूरा करने में मदद करेगा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire