Create your Account
CG News : सुकमा में एरिया डोमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट, महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए रायपुर रेफर
CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में थाना फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान एक महिला आरक्षक IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई। घटना आज दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई। ब्लास्ट में घायल महिला आरक्षक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
CG News : घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। माओवादियों द्वारा की गई इस कार्रवाई के संबंध में थाना फूलबगड़ी पुलिस अग्रिम कदम उठा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं, और सुरक्षा बल सतर्कता के साथ अपने अभियान में लगे हैं। घटनास्थल पर मौजूद टीम ने घायल महिला जवान को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर तुरंत चिकित्सकीय मदद सुनिश्चित की।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 2. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 3. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 4. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

