Create your Account
CG News : बीवी के अफेयर से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे ने खोला राज
CG News : सरगुजा। जिले के डिगमा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दूधवाले से चल रहे अफेयर से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृष्ण दास ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी उसे बर्बादी की ओर ले गया।
जानकारी के मुताबिक, पत्नी का गांव के दूध सप्लाई करने वाले युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी। इस बात से नाराज पति ने एक महीने पहले पंचायत में सामाजिक बैठक भी बुलाई थी, जहां महिला को समझाइश दी गई थी।
इसके बावजूद शुक्रवार को महिला अचानक घर से लापता हो गई। घंटों तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो पति कृष्ण दास ने देर रात जहर खा लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मृतक के बेटे ने सौतेली मां के अफेयर की बात पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 2. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
- 3. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 4. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

