Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पत्नी को तीन तलाक बोलकर रचाई दूसरी शादी, आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

CG News : पत्नी को तीन तलाक बोलकर रचाई दूसरी शादी, आरोपी गिरफ्तार...
X

CG News : दुर्ग। जिले में तीन तलाक के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मोहम्मद रईस खोखर को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ा और दूसरी शादी रचा ली थी। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

CG News : बता दें कि कसारीडीह निवासी रेशमा फातिमा ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। रेशमा ने बताया कि उसका निकाह 16 नवंबर 2023 को मोहम्मद रईस खोखर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुआ था। शादी के दौरान रेशमा की मां ने वर पक्ष को 1,07,786 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान दहेज के रूप में दिए थे। निकाह के बाद रेशमा अपने पति के साथ पहले नागपुर और फिर कसारीडीह में रहने लगी। लेकिन कुछ समय बाद रईस का व्यवहार बदल गया। वह बिना किसी कारण रेशमा से झगड़ा करने लगा।

CG News : रेशमा के मुताबिक, 18 दिसंबर 2024 को मोहम्मद रईस ने उसे तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया और इसके बाद उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। रेशमा की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद रईस भोपाल के टीपी नगर इलाके में छिपा हुआ था। दुर्ग पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की, जो भोपाल पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। उसे दुर्ग लाकर विधिवत प्रक्रिया के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire