Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सुसाइड का रूप देने फंदा पर लटकाया, गिरफ्तार...

फिलहाल आरंग पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

CG News : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सुसाइड का रूप देने फंदा पर लटकाया, गिरफ्तार...
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम गौरभाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को फंदे पर लटका दिया और झूठी कहानी गढ़ते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। पुलिस की सतर्कता और मृतिका के मायकेवालों की सूचना पर हत्या का मामला उजागर हुआ।

CG News : बता दें कि मृतिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आरोपी पति ने परिजनों और पड़ोसियों को अलग-अलग कहानियां सुनाई। ससुरालवाले जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर घटना को छिपाने का प्रयास कर रहे थे। मृतिका के मायकेवालों को जब इस पर संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट पर पहुंचकर अंतिम संस्कार को रुकवाया। शव की प्रारंभिक जांच में गले पर फंदे के निशान पाए गए।

CG News : शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें पुष्टि हुई कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसी वजह से उसने यह घातक कदम उठाया। फिलहाल आरंग पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire