Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी योजना में ठगी, पत्नी के नाम पर लाभ लेने वाला पति गिरफ्तार

मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी योजना में ठगी, पत्नी के नाम पर लाभ लेने वाला पति गिरफ्तार
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सरकारी योजना में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी मृत पत्नी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ ले लिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक पटेल ने अपनी पत्नी सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और हितग्राही परिचय पत्र बनवाकर योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त की। इस मामले की शिकायत जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया द्वारा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की गई थी।

शिकायत के बाद अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के बयान और दस्तावेजों के परीक्षण में मृत्यु तिथि संदिग्ध पाई गई, जिससे पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस ने आरोपी अशोक पटेल और ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire