Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : इंसानियत हुई शर्मसार, 5 माह की प्रेगनेंट महिला के पेट पर कूदी सास, मामला जान कांप जाएगी रूह...

घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

CG News : इंसानियत हुई शर्मसार, 5 माह की प्रेगनेंट महिला के पेट पर कूदी सास, मामला जान कांप जाएगी रूह...
X

CG News : रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां ससुराल वालों ने अमानवीय हरकत करते हुए गर्भवती बहू से मारपीट की। इतना से भी मन नहीं भरा तो सास ने गर्भवती बहू के पेट पर कुदती हुई नजर आ रही है। इस घिनौने वारदात का वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इतना ससुराल वालों ने पीड़िता के माता-पिता से भी मारपीट किए है।

CG News : बता दें कि पीड़िता अनुषा गुप्ता और आर्मी का जवान मधुसुदन गुप्ता ने कुछ समय पहले ही आर्य समाज बिलासपुर में शादी की थी। अनुषा रायपुर के एक निजी अस्पताल में आया बाई का काम करती थी। बताया जाता है कि 6 जनवरी की रात 10 बजे अनुषा गुप्ता ने अपनी मां को फोन करके बताया कि वो अपने पति के साथ ट्रेन से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में मधुसुदन गुप्ता बाथरुम जाने की बात कहकर अचानक चलती ट्रेन से गायब हो गया। जब ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने पर भी वापस नही लौटा, तो पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।

CG News : अनुषा के परिजन उसे लेकर ग्राम टेंण्डा नावापारा लेकर आ गए। अगले दिन अनुषा अपने माता-पिता के साथ पति मधुसुदन के ग्राम टिनमिनी पहुंची। जहां मधुसुदन के बारे में पूछताछ करने पर अनुषा और उसके परिवार वालों के अभद्रता की गई। मधुसुदन के मां-बाप, मामा और अन्य लोगों ने मधुसुदन को कहा छुपा दिये हो कहकर गाली गलौज की और अमानवीय कृत्य किया। इस दौरान तीनों को चोटें आई। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने इस मामले में धारा 115, 296, 3(5) 351 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire