Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : अबूझमाड़ से नक्सलियों का विशाल हथियार डंप बरामद, ब्लास्ट सामग्री जब्त

इस कार्रवाई को नक्सली नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने वाला कदम माना जा रहा है।

CG News : अबूझमाड़ से नक्सलियों का विशाल हथियार डंप बरामद, ब्लास्ट सामग्री जब्त
X

CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। डीआरजी और जिला पुलिस बल ने अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में छापेमारी कर नक्सलियों द्वारा छिपाया गया हथियार निर्माण का विशाल डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई को नक्सली नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने वाला कदम माना जा रहा है।

पुलिस को विश्वसनीय खुफिया इनपुट मिला था कि थाना सोनपुर क्षेत्र के कोरसकोड़ों–पांगुड–कंदुलपार के जंगलों में नक्सली हथियार और विस्फोटक बनाने के लिए भारी मात्रा में कच्चा माल और मशीनें छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही डीआरजी ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। हाल ही में बीएसएफ के सहयोग से स्थापित कोरस्कोडो कैंप की मौजूदगी से ऑपरेशन को मजबूती मिली।

जंगल में छिपी ‘मिनी फैक्ट्री’ का भंडाफोड़- तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल के भीतर हथियार निर्माण से जुड़ा बड़ा डंप मिला, जो किसी अवैध फैक्ट्री जैसा प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने यहां से नक्सलियों द्वारा आईईडी और देसी हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी सामान जब्त किया।

बरामद सामग्री में शामिल-

लगभग 1000 किलोग्राम एल्युमीनियम (विभिन्न साइज की छड़ें)
1200 से अधिक लोहे के पाइप (बीजीएल सेल व बम निर्माण में प्रयुक्त)
82 बीजीएल सेल और 46 तीर-धनुष बीजीएल
ग्राइंडर मशीन, इलेक्ट्रिक कटर, टुलू मोटर, वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण
14 एसएलआर खाली मैगजीन और पिस्टल मैगजीन

नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन गुरिया ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और विकास को मजबूती देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि तय समयसीमा में नक्सलमुक्त बस्तर का लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire